HomeHindi Kahaniya

ईमानदारी का इनाम – Short Moral Stories in Hindi

ईमानदारी का इनाम – Short Moral Stories in Hindi
Like Tweet Pin it Share Share Email

यह कहानी सभी short moral stories in hindi में से एक बेहतरीन और प्रेरणादायक कहानी है,
जो हमें सिखाती है कि ईमानदारी कभी बेकार नहीं जाती है।
सच्चाई और नैतिकता हमेशा सम्मान दिलाती है—एक दिन नहीं तो किसी दिन ज़रूर।

हिंदी कहानी: ईमानदारी का इनाम

एक समय की बात है। राजनगर नाम के एक छोटे शहर में रमेश नाम का एक गरीब लड़का रहता था। रमेश एक बहुत ही ईमानदार और मेहनती लड़का था। रमेश सुबह में अपने पिता के साथ खेतों में काम करता था और दोपहर को स्कूल जाकर पढ़ाई करता था। गरीब होने के बावजूद भी वह हमेशा सच्चाई और मेहनत पर भरोसा करता था।

एक दिन जब रमेश स्कूल से घर लौट रहा था, तो उसे रास्ते में एक पर्स गिरा हुआ दिखाई दिया। रमेश ने उस पर्स को उठा लिया और खोल कर देखा। रमेश ने पर्स में देखा कि उस पर्स में बहुत सारे सोने के सिक्के और कुछ दस्तावेज थे।

रमेश समझ गया कि यह किसी अमीर व्यक्ति का ही पर्स होगा, लेकिन उसने एक क्षण के लिए भी लालच नहीं किया।
वह तुरंत पास के पुलिस स्टेशन पहुँचा और पर्स जमा कर दिया।

कुछ देर बाद एक व्यापारी घबराए हुए पुलिस स्टेशन आया और अपने खोए हुए पर्स की शिकायत की।
जब पुलिस ने उसे पर्स लौटाया और बताया कि एक लड़के ने इसे ईमानदारी से जमा कराया है,
तो व्यापारी बहुत प्रभावित हुआ।

व्यापारी ने रमेश को इनाम में कुछ पैसे देना चाहा, लेकिन रमेश ने मुस्कुराकर बोला—

“ईमानदारी का इनाम, ईमानदारी ही है। मुझे किसी इनाम की जरूरत नहीं है।”

व्यापारी रमेश की बात सुनकर दंग रह गया।

यह खबर जल्द ही राजा तक पहुँच गई।
राजा ने रमेश को अपने दरबार में बुलाया और उसकी ईमानदारी की भरपूर प्रशंसा की।
रमेश की सच्चाई से प्रभावित होकर, राजा ने उसे उच्च शिक्षा के लिए विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की।

शिक्षा पूरी करने के बाद रमेश एक सम्मानित अधिकारी बन गया।
उसकी ईमानदारी ने न सिर्फ उसकी जिंदगी बदली बल्कि पूरे शहर को प्रेरित किया।


इस कहानी से सीख (Moral of the Story):

  • ईमानदारी हमेशा सम्मान दिलाती है।
  • सच्चाई का फल देर से मिलता है, लेकिन मिलता जरूर है।
  • लालच छोड़कर ईमानदारी से जीने वाला व्यक्ति समाज में इज्जत पाता है।

उम्मीद है कि “ईमानदारी का इनाम – Short Moral Stories in Hindi” आपलोगो को अच्छी लगी होगी। ऐसी ही और हिंदी कहानियां यहाँ निचे पढ़े।

यह कहानी हमारी Short Moral Stories in Hindi श्रृंखला का हिस्सा है। सभी कहानियाँ पढ़ने के लिए नीचे दिये गए Link पर क्लिक करें।
👉 10+ Short Moral Stories in Hindi (Original Collection)

कुछ और हिंदी कहानियाँ: