दोस्तों, इस post में हमने आपलोगो के लिए एक हिंदी की सबसे अच्छी कहानी को लिख रहा हूँ। इस कहानी का नाम है “ईमानदारी की ताकत“, इस कहानी में आप एक गरीब किसान रामू की ईमानदारी के बारे में जानेंगे।
हरिपुर गांव में एक साधारण किसान रहता था, उसका नाम रामू था। रामू पुरे गांव में अपनी ईमानदारी के लिए जाना जाता था। रामू बहुत गरीब था लेकिन उसने कभी भी गलत रास्ता नहीं अपनाया। रामू का मानना था कि एक अच्छे आदमी की ईमानदारी ही सबसे बड़ी संपत्ति होती है।
एक दिन रामू अपने खेत से वापस लौट रहा था कि उसे रास्ते में एक चमचमाती हुई थैली मिली। रामू ने उस थैली को उठा कर जब खोला तो उसने देखा कि उस थैले में सोने के गहने और कुछ पैसे थे। यह सब देखकर रामू चौंक गया। कुछ पल के लिए तो रामू का मन विचलित हुआ कि अगर वह इस धन को रख ले तो इससे उसकी अपनी गरीबी दूर हो सकती है।
फिर अगले ही पल उसने अपने उसूलों को याद किया और उस थैली के असली मालिक को ढूंढ कर उसे लौटाने का निश्चय किया। अगले ही दिन रामू ने अपने पूरे गांव में घोषणा की कि यह जिसकी थैली हो, वह उसकी पहचान बताकर उसे ले सकता है।
इस घोषणा को सुन कर कई सारे लोग लालच में आये, लेकिन रामू ने हर बार उनसे थैली का सही विवरण मांगा। पर उनलोगो में से कोई भी उस थैली में क्या क्या है उसका सही विवरण नहीं दे पाए और रामू ने सभी को भगा दिया।
कुछ दिन के बाद गांव के एक बूढ़े व्यापारी हरीशचंद्र ने रामू से संपर्क किया और थैली के बारे में सही-सही जानकारी दी। व्यापारी ने रामू से कहा- “यह थैली मेरी है। इसमें मेरी बेटी की शादी के गहने थे। इस थैली के खो जाने से मैं बहुत परेशान था।” रामू ने उस व्यापारी को थैली लौटाते हुए कहा- “यह आपकी अमानत है, इसे संभालकर रखें।” यह सुन कर उस व्यापारी की आंखों में आंसू आ गये।
उन्होंने रामू को ईनाम देने की कोशिश की, लेकिन रामू ने मुस्कुराते हुए कहा- “मेरे लिए ईमानदारी सबसे बड़ा इनाम है।” रामू की ईमानदारी की चर्चा पूरे गांव में होने लगी। जल्द ही व्यापारी ने रामू की मदद करने के लिए रामू को खेती के नये साधन और बीज उपलब्ध कराये। धीरे-धीरे रामू की मेहनत और ईमानदारी से उसकी हालत सुधरने लगी।
इस कहानी से सीख: यह हिंदी की सबसे अच्छी कहानी हमें यह सिखाती है कि ईमानदारी की ताकत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
10+ Short Moral Stories in Hindi (Original Collection)
कुछ और मजेदार कहानियां: इन्हे भी पढ़े
- कंजूस का धन – एक प्रेरणादायक हिंदी कहानी
- राजा का बकरा – एक प्रेरणादायक हिंदी कहानी
- चालाक बन्दर और मगरमच्छ की कहानी
- गधा और कुत्ता – वफादारी और कर्तव्य की सीख देने वाली हिंदी कहानी
- सोने की ईंट | एक ईमानदार किसान की कहानी