HomeChhoti Kahaniya

कंजूस का धन – एक प्रेरणादायक हिंदी कहानी

कंजूस का धन – एक प्रेरणादायक हिंदी कहानी
Like Tweet Pin it Share Share Email

यह कहानी ” कंजूस का धन ” एक बहुत ही अच्छी और प्रेरणादायक हिंदी कहानी है जिसे पढ़ कर आपको काफी मज़ा आएगा और एक अच्छी सीख भी मिलेगी।

एक आदमी बहुत ही कंजूस और शक्की भी था। उसे हर वक्त बस यही चिंता रहती थी कि कोई उसका धन चुरा लेगा। उसने बहुत सोचा कि अपने धन का वो क्या करे जो कोई चुरा ना सके और बचा रहे।

बहुत सोचने के बाद उसे एक उपाय सूझा। उसने अपनी सारी धन – संपत्ति को बेच दी और उसके बदले में सोने की एक ईंट खरीद ली। उसने उस सोने की ईंट को घर से थोड़ी दूर पर जमीन में गाड़ दिया ताकि उसका धन सुरक्षित रह सके।

अब उसका रोज का एक ही नियम था। रोज सुबह वह कंजूस आदमी उस स्थान पर जाकर जमीन में गाड़ी हुई सोने की ईंट को निकालता, अपनी आंखों से उसे अच्छी तरह देखकर तसल्ली कर लेता और फिर दोबारा उसे वहीं गाड़ देता।

एक दिन एक आदमी ने देखा कि रोज-रोज यह कंजूस आदमी यहां आकर गड्ढा को खोदता है और फिर भरकर चला जाता है। उसने जल्दी ही पता लगा लिया कि यहां सोने की ईंट गड़ी हुई है और वह कंजूस आदमी उसी को रोज़ देखने आता है। एक दिन उस आदमी ने कंजूस आदमी के चले जाने के बाद वहां जाकर झट से उस सोने की ईंट निकाली और गड्ढे को उसी तरह भरकर चलता बना।

अगले दिन वह कंजूस आदमी फिर उसी जगह गया। उसने जब गडढा खोदकर देखा, तो वहां सोने की ईंट नहीं थी। इस बात से उसे इतना ज्यादा धक्का लगा, जैसे उसकी छाती फट जायेगी। दुःख के कारण वह सिर पीटता हुआ जोर-जोर से रोने लगा।

उसके पड़ोसी ने भी उसकी यह हालत देखी तो उसे भी बहुत बुरा लगा। सारी बात का पता चलने पर उसने उस कंजूस आदमी को एक बड़ा-सा पत्थर देते हुए कहा- ‘लो, इसे यहां इस गड्ढे में गाड़ दो। तुम इसे ही सोना समझकर रोज देखना और तसल्ली कर लेना। वैसे भी तुम्हारे लिए दोनों में क्या फर्क है? धन का महत्व तो उसे खर्च करने में है, वरना सोने और पत्थर में फर्क ही क्या है?

इस कहानी से सीख: कंजूस आदमी का धन अक्सर उसके काम नहीं आता।

तो दोस्तों, कैसी लगी आपको यह कहानी “कंजूस का धन”। उम्मीद है कि अच्छी लगी होगी। निचे और भी अच्छी – अच्छी हिंदी कहानियां दी हुई है, उसे भी पढ़े।

कुछ और मजेदार कहानियां: इन्हे भी पढ़े