HomeChhoti Kahaniya

नीलू का जादुई पौधा | Hindi Kahaniya in Hindi

नीलू का जादुई पौधा | Hindi Kahaniya in Hindi
Like Tweet Pin it Share Share Email

Ye Hindi Kahani “नीलू का जादुई पौधा” bachho ke liye ek bahut hi pyari kahani hai. Is kahani me nilu naam ki ek chhoti ladki jo paudho se kafi pyar karti hai aur unka dekhbhal karti hai, ek jadui paudha lagati hai.


नीलू एक छोटे से गांव में अपने मम्मी-पापा के साथ रहती थी। वह बहुत ही समझदार और दयालु लड़की थी। नीलू को पेड़ पौधों से बहुत प्यार था। वह हर दिन अपने बगीचे में पौधों को पानी देती, उनके पास बैंठकर उनसे बातें करती और उनकी देखभाल करती थी।

एक दिन नीलू को बगीचे में एक अजीब सा बीज मिला। वह बीज सुनहरे रंग का था और उससे हल्की चमक भी निकल रही थी। नीलू ने उस बीज को खुशी-खुशी उठा कर अपनी मां के पास ले गयी। नीलू की मां ने नीलू से मुस्कुराते हुए कहा- ‘अगर तुम इस बीज की अच्छे से देखभाल करोगी, तो यह तुम्हें एक बड़ा और अच्छा उपहार देगा।’

नीलू ने वह बीज अपने बगीचे में ही बो दिया और रोज उसे पानी देने लगी। कुछ ही दिनों में वह बीज एक सुंदर पौधे में बदल गया। वह उस पौधे से बातें करती, उसे सूरज की रोशनी में रखती और उसके पास बैठकर कहानियाँ सुनाती। उसकी पत्तियां हरी-भरी और चमकीली थीं।

एक दिन नीलू ने देखा कि पौधे पर सुंदर-सुंदर फूल खिल रहे हैं और उन फूलों से एक मीठी खुशबू आ रही है।

तभी पौधे से एक मधुर आवाज आयी- ‘नीलू, तुमने मेरी बहुत अच्छी देखभाल की है। इसलिए मैं तुम्हें एक वरदान देता हूं- अब जो भी तुम्हारे मन में सच्ची इच्छा होगी, वह पूरी होगी.’


नीलू ने खुशी-खुशी पौधे को धन्यवाद दिया। उसने सबसे पहले अपनी मां के लिए एक सुंदर फूल मांगा तो पौधे ने नीलू को तुरंत ही एक सुन्दर फूल दे दिया। नीलू ने उस फूल को ले जाकर अपनी माँ को दिया और उसकी माँ बहुत खुश हुई। नीलू ने गांव के बच्चों के लिए भी फल और फूल मांगे, जो उस पौधे ने तुरंत दे दिए।

इस कहानी से सीख: प्रकृति की देखभाल करने से हमें हमेशा उसका आशीर्वाद मिलता है।

To dosto, Kaisi lagi aaplogo ko ye “नीलू का जादुई पौधा” ki kahani. Ummid hai ki pasand aayi hogi. Aisi hi aur acchi achhi hindi kahaniyon ke liye niche diye gaye link par click kare.

कुछ और कहानियाँ :