HomeHindi Kahaniya

जादुई पेड़ की कहानी– लालच और सीख से भरी प्रेरणादायक हिंदी कहानी

जादुई पेड़ की कहानी– लालच और सीख से भरी प्रेरणादायक हिंदी कहानी
Like Tweet Pin it Share Share Email

इस पोस्ट में आप जादुई पेड़ की कहानी पढ़ें, जो बच्चों के लिए सीख से भरी प्रेरणादायक हिंदी नैतिक कहानी है।

जादुई पेड़ की कहानी – लालच और सीख से भरी प्रेरणादायक हिंदी कहानी

एक सुंदर से छोटे गाँव में, जहाँ लोग एक-दूसरे की मदद करते हुए शांति से रहते थे, वहाँ एक अद्भुत जादुई पेड़ था। यह पेड़ वास्तव में बहुत ही अनोखा था। यह पेड़ हर दिन अलग-अलग प्रकार के फल देता था, जैसे कभी सेब, कभी आम, तो कभी केले। गाँव वाले इस पेड़ को भगवान का आशीर्वाद मानते थे और बड़ी श्रद्धा से उस पेड़ की पूजा करते थे।

गाँव वालों का वरदान – जादुई पेड़

गाँव के लोग पेड़ से मिले फलों को मिल-बाँटकर खाते थे और उसका उपयोग बहुत ही सावधानी से करते थे। सब लोग इस पेड़ की पूजा करते थे और जानते थे कि यह पेड़ उनकी जिंदगी को आसान बनाता है।

जादुई पेड़
जादुई पेड़

लेकिन गाँव में एक व्यक्ति ऐसा भी था जो इस पेड़ की कद्र नहीं करता था। उसका नाम था गोपाल

लालच का जन्म

गोपाल लालची स्वभाव का था। वह रोज जादुई पेड़ पर लगे मीठे-मीठे अनोखे फलों को देखकर सोचता—
“काश! ये सारे फल मेरे हो जाएँ… फिर मैं बहुत अमीर बन जाऊँ।”

धीरे-धीरे उसके मन में लालच बढ़ता गया और एक दिन उसने गलत काम करने की ठान ली।

गोपाल की योजना

एक रात, गोपाल ने एक योजना बनाई और जब सभी गाँव वाले गहरी नींद में सो रहे थे, तो गोपाल चुपके से पेड़ के पास गया।
उसने बिना सोचे-समझे पेड़ पर लगे सभी फलों को तोड़कर अपनी टोकरी में भर लिया

गोपाल को बस धन चाहिए था। उसे यह नहीं सोचना कि उसका लालच पेड़ और पूरे गाँव के लिए क्या परेशानी पैदा करेगा।

जादुई पेड़ का दुःख

अगली सुबह जब गाँव वाले पेड़ के पास पहुँचे, तो उनके होश उड़ गए।
वह जादुई पेड़ सूख चुका था।
पेड़ की शाखाएँ मुरझा चुकी थीं और उस पर एक भी फल नहीं था।

गाँव वाले बहुत दुखी हुए। वे समझ गए कि किसी ने पेड़ के साथ विश्वासघात किया है। जब गोपाल का सच सामने आया, तो सभी ने उसके लालच की कड़ी निंदा की।

गोपाल भी पेड़ को देखकर बहुत पछताया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
गोपाल के लालच ने गाँव का वरदान छीन लिया था।

इस कहानी से सीख (Moral of the Story)

लालच हमेशा नुकसान देता है।
जो हमारे पास है, उसकी कद्र करनी चाहिए।
दूसरों का हक छीनने की इच्छा हमें कभी सुख नहीं दे सकती।

यह कहानी हमारी Short Moral Stories in Hindi श्रृंखला का हिस्सा है। सभी कहानियाँ पढ़ने के लिए नीचे दिये गए Link पर क्लिक करें।
👉10+ Short Moral Stories in Hindi (Original Collection)

ऐसी ही कुछ और कहानियां पढ़े: